जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों का अंतिम प्रकाशन, सूची चस्पा

अम्बिकापुर 13 नवम्बर 2024। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत का निर्वाचन क्षेत्र निर्धारण कर अंतिम प्रकाशन किया गया है। जिला पंचायत सरगुजा अंतर्गत कुल 14 निर्वाचन क्षेत्र हैं। अधिसूचना का प्रकाशन कार्यालय कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। साथ ही अन्य कार्यालयों में भी सूची टांगी गई है।
निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 अम्बिकापुर में कुल 30 ग्राम पंचायत, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2 में कुल 35 ग्राम पंचायत, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3 में कुल 36 ग्राम पंचायत, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 4 में कुल 42 ग्राम पंचायत,निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5 में कुल 32 ग्राम पंचायत, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6 उदयपुर में कुल 29 ग्राम पंचायत,निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 7 में कुल 30 ग्राम पंचायत, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8 में कुल 39 ग्राम पंचायत, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 9 में कुल 38 ग्राम पंचायत, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10 बतौली में कुल 42 ग्राम पंचायत, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर में कुल 22 ग्राम पंचायत, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12 सीतापुर में कुल 20 ग्राम पंचायत,निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 13 मैनपाट में कुल 21 ग्राम पंचायत तथा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 14 मैनपाट में कुल 23 ग्राम पंचायत शामिल है।