नगरीय निकाय चुनाव, फाइनल मतदाता सूची 11 दिसंबर को आएगी
महासमुन्द 13 नवम्बर 2024। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिकाओं के आगामी आम निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। यह कार्यक्रम एक अक्टूबर की अर्हता तिथि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, निर्वाचक नामावली में दावा-आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 20 को तक निर्धारित की गई है। इसके बाद, दावा-आपत्तियों का निपटारा 24 तक किया जाएगा। प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को 27 तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। इन दावों का निराकरण 30 तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 11 दिसंबर को किया जाएगा।
