घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम आमापाली में घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम आमापाली निवासी परमानंद साव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 11 मई की रात उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 06 एचडी 6755 घर के सामने खड़ी की थी। अगले दिन वाहन वहां नहीं मिला। आसपास तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चल सका।
शिकायत के आधार पर बसना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस चोरी गई मोटरसाइकिल और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।