आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर 11 नवंबर 2024। कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर द्वारा गड्ढा में गिरने एवं कुंआ में डूबने से मृत्यु हो जाने के दो प्रकरण में उनके निकटतम परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। नरहरपुर तहसील के ग्राम चनार के 06 वर्षीय देवीना सलाम की गड्ढा में गिरने से मृत्यु हो जाने पर उनके माता-पिता श्री महावीर सलाम तथा श्रीमती प्रेमबती को चार लाख रूपए तथा सरोना तहसील के ग्राम बासनवाही निवासी 17 वर्षीय नोमेश्वरी पटेल की कुंआ में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनके निकटतम परिजन श्री सूरजभान पटेल और श्रीमती कांतिबाई पटेल को संयुक्त रूप चार लाख रूपये की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।