फोटोयुक्त मतदाता सूची, 9-10 को विशेष शिविर

दंतेवाड़ा, 8 नवंबर 2024। भारत निर्वाचन आयोग, एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एक जनवरी कार्यक्रम अनुसार 29 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक मतदान केंद्र में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, मतदाता सूची में विलोपन कराने, संशोधन एवं स्थानांतरण कराने हेतु दावा,आपत्ति प्राप्त किया जाना है । इस संबंध में उक्त दावा, आपत्ति प्राप्त करने की अवधि के मध्य 9 और 10 नवंबर को विशेष शिविर आयोजन करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं उक्त विशेष शिविर तिथियों में बी.एल.ओ., अभिहित अधिकारियों को मतदाता सूची एवं फार्म-6 (नाम जोड़ने), फार्म-7 (नाम विलोपन), फार्म-8 (नाम, लिंग, उम्र, पता में संशोधन, स्थानांतरण) में दावा-आपत्ति संबंधी कार्य करेंगे तथा सुपरवाईजरों के द्वारा मतदान केन्द्रों में बी.एल.ओ., अभिहित अधिकारी की उपस्थिति एवं दावा-आपत्ति संबंधी कार्य का निरीक्षण किया जावेगा। इसके अलावा उपरोक्त कार्यों के संबंध में कमिश्नर, बस्तर संभाग, जिला निर्वाचन अधिकारी, एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, द्वारा मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया जावेगा । अतः इस संबंध में बी.एल.ओ., अभिहित अधिकारियों एवं सुपरवाईजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया।