अधिकारी-कर्मचारियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश

दंतेवाड़ा, 8 नवंबर 2024। भारत निर्वाचन आयोग, एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी,द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अनुसार 29 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक मतदान केंद्र में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, मतदाता सूची में विलोपन कराने, संशोधन एवं स्थानांतरण कराने हेतु दावा, आपत्ति प्राप्त किया जाएगा । इस संबंध में 9 व 10 तारीख, 16-17 तारीख को मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त https://voters-eci gov in/ एवं वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी मतदाता सूची में नाम जोड़ने, मतदाता सूची में विलोपन कराने, संशोधन एवं स्थानांतरण कराने हेतु आवेदन किया जा सकता है।