राज्योत्सव में विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया स्टॉल, लोगों को दी कानून की जानकारी
कोंडागांव, 8 अक्टूबर 2024। राज्योत्सव के अवसर पर उत्तरा कुमार कश्यप, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के मार्गदर्शन में एवं गायत्री साय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में पांच तारीख से सात तक तीन दिवसीय राज्योत्सव समारोह में स्टॉल लगाकर विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता एवं अधिकार मित्र के द्वारा आमजनों को नालसा एवं सालसा के योजनाओं के संबंध में विधिक जागरूक किया गया। साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से नालसा के योजनाओं से संबधित शार्ट फिल्म दिखाया गया तथा आगामी नेशनल लोक अदालत 14 दिसंबर के संबंध में एवं विभिन्न योजनाओं के संबंध में पॉम्पलेट वितरण किया गया। जिसमें महिलाओं के अधिकार, बाल अधिकार, सम्पत्ति विवाद, निःशुल्क कानूनी सहायता नागरिकों को उनकी कानूनी अधिकार, टोन्ही प्रताड़ना अधिनियम के संबंध में तथा विधिक सहायता एवं सलाह कैसे एवं किन-किन रूपों में प्राप्त की जा सकती है तथा निःशुल्क विधिक सहायता आवेदन भरने की प्रक्रिया तथा नालसा हेल्प लाईन नम्बर 15100 के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। ताकि न्याय से कोई भी वंचित न रहें, श्न्याय सबके लिएष्। इस अवसर पर सुरेन्द्र भटट प्रतिधारक अधिवक्ता प्रबंध कार्यालय , कार्यालय स्टॉफ एवं अधिकार मित्र रविन्द्र सिंह बघेल, पारेश्वर देवागंन, विवेक कश्यप, श्रीमती हसीना खान तथा सुश्री जरीना बानों उपस्थित थे।
