राज्योत्सव में विभागीय स्टॉल के साथ ही बच्चों का मेला एवं फूड जोन होगा आकर्षण का केन्द्र
मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक और विशिष्ट अतिथियों का होगा आगमन
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 4 नवंबर, 2024। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा 5 नवंबर मंगलवार को गुरूकुल खेल मैदान पेण्ड्रारोड में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में विभागीय स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एकता दौड़, क्रिकेट मैच, क्विज प्रतियोगिता, ब्लड डोनेशन कैम्प के साथ ही बच्चों का मेला एवं फूड जोन आकर्षण का केन्द्र होगा। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, मरवाही विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण प्रणव कुमार मरपची, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर अरूण सिंह चौहान एवं सदस्य हेंमकुंवर श्याम, जनपद अध्यक्ष गौरेला ममता पैकरा, जनपद अध्यक्ष पेण्ड्रा आशा बबलू मरावी, जनपद अध्यक्ष मरवाही प्रताप सिंह मरावी, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद गौरेला गंगोत्री राठौर एवं अध्यक्ष नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा राकेश जालान शामिल होंगे। राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित स्टॉल लगाए जा रहे हैं। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों द्वारा शैला नृत्य, गेड़ी नित्य और स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही प्रसिद्ध छालीवुड गायिका कंचन जोशी और भागवत कश्यप एंड ग्रुप्स द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दिया जाएगा।
