अवैध रेत परिवहन व खुदाई, 9 वाहन जब्त

बलौदाबाजार, 23 अक्टूबर 2024। अवैध रेत परिवहन के मामलों में से कार्रवाई की जा रही है। अवैध रेत खनन और भंडारण के कार्रवाई की गई जिसमें दो दिनों में हाइवा एवं ट्रैक्टर सहित 9 वाहन ज़ब्त किया गया है।
खनिज अधिकारी केके बंजारे ने बताया कि देर रात एवं सुबह खनिज विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण के संबध में जांच की गई।जांच के दौरान पलारी तहसील तहसील अंतर्गत ग्राम गिधपुरी एवं तहसील लवन में महानदी क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन संलिप्त 9 वाहन जब्त किया गया है।सभी जब्त कर वाहन नजदीकी थाना के सुपुर्दगी में रखा गया है। यह सभी कार्रवाई खनिज नियम एवं एमएमडीआर एक्ट के अंतर्गत किया गया है। इन वाहन मालिकों पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है की कलेक्टर दीपक सोनी ने रेत के अवैध कारोबार के मामले में अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। अवैध रेत के भंडारण,अनुमति और उत्खनन, परिवहन के साथ-साथ रॉयल्टी पर्ची आदि सभी दस्तावेजों के परीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं। श्री सोनी ने कहा है कि ऐसी कार्रवाईयां आगे भी जारी रहेंगी। अवैध रेत खनन व धंधा करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है और ऐसे अवैध धंधे एवं परिवहन करते पकड़े जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।