राज्यपालने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में की पूजा

रायपुर, 23 अक्टूबर 2024। राज्यपाल रमेन डेका ने उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और छत्तीसगढ़ के समस्त प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी उपस्थित थी।