कौशल पखवाड़ा शिविर, अब तक 729 युवाओं ने लिया हिस्सा

      मोहला 22 अक्टूबर 2024। जिला कौशल विकास प्राधिकरण 14 से 30 तक 14 से 45 वर्ष के युवाओं को उनके रूचि के अनुसार नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु कौशल पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को मोहला जनपद के सभाकक्ष में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 300 से अधिक महिलाओं ने शिविर में भाग लिया एवं प्रशिक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त किया। 14 से 22  तक कुल 729 महिला/पुरूष शिविर में भाग लिया तथा अपने रूचि अनुसार प्रशिक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त किया। उक्त शिविर की अध्यक्षता मे अविनाश ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक संचालक, जिला कौशल विकास प्राधिकरण मोहला-मानपुर-अं.चौकी, एडीओ मदन लाल उईके जनपद पंचायत मोहल, राहुल सिंह क्षेत्रीय समन्वयक जनपद पंचायत मोहला एवं प्रशिक्षण प्रदाता देवेश साहू, अनीता चन्द्रवंशी श्रम विभाग से उपस्थित थे।

आगामी कौशल पखवाड़ा शिविर का आयोजन 23 तारीख को ग्राम पंचायत खडग़ांव, 24 को जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी, 25 को ग्राम पंचायत दनगढ़ तथा 28 को जनपद पंचायत मानपुर में आयोजित होगा।