पुलिस स्मृति दिवस पर बिलदान देने वाले जवानों को याद किया गया

दुर्ग, 22 अक्टूबर 2024। प्रथम वाहिनी सशस्त्र बल भिलाई प्रांगण में शहीद स्मारक ग्राउण्ड में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि आईजी रामगोपाल गर्ग ने बताया कि 65 वर्ष पहले भारत और तिब्बत के बीच 2,600 मील की सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात सीआरपीएफ के 10 जवानों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन वीर पुलिस जवानों की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 तारीखो को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है और तब से लेकर आज पर्यन्त हम सभी एकत्रित होकर उन वीर पुलिस जवानों का स्मरण करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने देश की एकता व अखण्डता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। यह दिन उन सभी पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि देना है जिन्होंने कर्तव्य परायणता में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने 2023 से अगस्त 2024 तक शहीद हुए पुलिस जवानों के नामों का वाचन किया गया। इस अवधि में 216 पुलिस जवान जिसमें आंध्र प्रदेश-2, अरूणाचल प्रदेश-2, असम-6, बिहार-15, छत्तीसगढ़-11, झारखण्ड-04, कर्नाटक-05, केरल-01, मध्यप्रदेश-23, महाराष्ट्र-03, णिपुर-06, मेघालय-01, नागालैण्ड-04, उड़ीसा-02, पंजाब-02, राजस्थान-20, तमिलनाडू-05, तेलंगाना-01, पुरा-03, उत्तर प्रदेश-02, उत्तराखण्ड-04, पश्चिम बंगाल-09, अण्डमान एण्ड निकोबार द्वीप-01, दिल्ली-05, जम्मू एण्ड कश्मीर-07, बीएसएफ-19, सीआईएसएफ-06, सीआरपीएफ 23, आईटीबीपी-06, एसएसबी-02, एफएस, सीडी एण्ड एचजी 02, आरपीएफ-14 के वीर पुलिस कर्मियों ने कर्तव्य परायणता के दौरान अपने प्राणों की आहूति दी है।
कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, एम भार्गव एडिशनल कलेक्टर, रामकृष्ण साहू पुलिस अधीक्षक, एस.आर. भगत पुलिस अधीक्षक, चिराग जैन, वेदव्रत सिरमौर, अति. पुलिस अधीक्षक, सत्यनारायण राठौर, अति. पुलिस अधीक्षक, अरूण गजपाल, पुलिस अधीक्षक, दूरसंचार, श्रीमती सबा अंजुम, उप सेनानी, प्रथम वाहिनी छसबल, श्रीमती मीता पवार, उप सेनानी, 7वीं वाहिनी छसबल , जयलाल मरकाम, सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी , संदीप मोरे, सहायक सेनानी, शिवकुमार निषाद, सहायक सेनानी, गोरखनाथ प्रसाद, सहायक सेनानी, सातवीं वाहिनी उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त दुर्ग संभाग के अंतर्गत पुलिस इकाइयों के अधिकारीगण, अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं शहीदों के परिवारजन उपस्थिति रहे। कार्यक्रम परेड में प्रथम वाहिनी, सातवीं वाहिनी भिलाई, 14वी वाहिनी धनोरा, 21वीं वाहिनी करकाभाट, जिला बालोद, जिला बेमेतरा का बल सम्मिलित था। परेड द्वारा शहीदों को सलामी दी गई।