राशन दुकान के लिए अवादेन 23 से
एमसीबी, 22 अक्टूबर 2024। अनुविभागीय अधिकारी खड़गवां की जानकारी अनुसार शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत फुनगा का संचालन किये जाने में ग्राम पंचायत फुनगा सरपंच/सचिव असमर्थ है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन किया जाना हैं। इस हेतु आदिम जाति सहकारी समिति, बहुउद्देशीय सहकारी समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति एवं अन्य समितियों से आवेदन आमंत्रित है। जिसमें 23 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक पंजीयन प्रमाण पत्र, पासबुक की छायाप्रति एवं अन्य सम्यक दस्तावेज सहित आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा सकते हैं।
