चुनाव के कार्य में कोताही, भृत्य निलंबित
दुर्ग, 21 अक्टूबर 2024। निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जय कुमार साहू, भृत्य, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। ज्ञात हो कि जय कुमार साहू को बीएलओ कार्य के संपादन में कोताही बरतने पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 66 वैशाली नगर के द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस जारी कया गया था। नोटिस के बाद जय कुमार ने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। इसके अलावा संबंधित अधिकारी से विवाद तथा आदेश की अवहेलना की। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्ग रहेगा।
