मतदान केन्द्र व अनुभाग बदलने की जानकाीर उपलब्ध

दुर्ग, 21 अक्टूबर 2024। मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के प्रेषित किए गए प्रस्ताव पर निर्वाचन आयोग द्वारा सहमति प्रदान कर दी गई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण, 64 दुर्ग शहर, 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर, 67 अहिवारा के मतदान केन्द्रों की सूची का अंतिम प्रकाशन आयोग के निर्देशानुसार किया गया है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार नये मतदान केन्द्र एवं अनुभाग के स्थानांतरण संबंधी जानकारी संबंधित कार्यालय/स्थानीय निकायों के नोटिस बोर्ड, पंचायत भवन आदि में निरीक्षण हेतु उपलब्ध कराने एवं मतदान केन्द्र में किये गये संशोधन का सभी संबंधित/राजनीतिक दल/जनता के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करने कहा गया है।