कौंदकेरा में कौशल पखवाड़ा शिविर, 22 को लाटापारा में होगा पखवाड़ा
गरियाबंद 21 अक्टूबर 2024। कौशल विकास, तकनिकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के निर्देशानुसार 30 तक कौशल पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत 21 को फिंगेश्वर विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा में कौशल पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्राम पंचायत कौन्दकेरा एवं आसपास के गांव के युवाओं ने सिलाई, कम्प्यूटर, ड्रायविंग, ऑफिस अस्सिटेंट, रिटेल सहित अन्य कोर्स में आवेदन किया। इस अवसर पर सरपंच श्री गणेश डहरिया, अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति ओंकार साहू, मनोज विश्वकर्मा, मकसूदन साहू, बाबूलाल साहू, मोहन दीवान, तामेश्वर पाठक, रामबाई साहू,, शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा के प्राचार्य एम. आर. रात्रे एवं,, जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक श्रीमती सृष्टि मिश्रा उपस्थित रहे।
इसी तरह 22 को लाटापारा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय आईटीआई देवभोग में कौशल पखवाड़ा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। जिसमें 14 से 45 वर्ष तक के आयु के युवा विभिन्न कोर्स सुरक्षा गार्ड, कम्प्यूटर, नर्सिंग, ड्रायवर, सिलाई, रिटेल, ऑफिस अस्सिटेंट एवं ब्युटी पार्लर में आवासीय एवं गैर आवासीय कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन कर सकते है।
