अवैध धान को रोकने बनाए गए 30 चेकपोस्ट

गरियाबंद 21 अक्टूबर 2024. खरीफ के लिए पंजीकृत किसानों से 14 नवंबर,से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होगी, जो 31 जनवरी तक चलेगी। समर्थन मूल्य 31 सौ प्रति क्विंटल की दर से किसानों से धान खरीदी की जायेगी। धान खरीदी अवधि में अन्य राज्यों से धान के आवक की आशंका बनी रहती है। इसके रोकथाम के लिए कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों जो कि ओड़िसा से लगे हुए है। इसके लिए 30 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। जिसमें से देवभोग के अंतर्गत 15 चेकपोस्ट, मैनपुर विकासखंड में 11 चेकपोस्ट एवं छुरा विकासखण्ड में 4 चेकपोस्ट बनाये गये है। इन चेकपोस्ट में सातांे दिन, चौबीसों घंटे निगरानी के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। चेकपोस्ट के माध्यम से धान के अवैध आवक पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा अवैध धान परिवहन करते पाये जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिला खाद्य अधिकारी श्री सुधीर गुरू ने बताया कि जिले में कुल 90 धान उपार्जन केन्द्र हैं, जिनमें समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जाएगा। इसके लिए कृषकों के पंजीयन का कैरीफॉरवर्ड का कार्य किया जा रहा है। जिले में 5 लाख 36 हजार 768 मेट्रिक टन धान उपार्जन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।