मतदाता सूची छापने के लिए 11 तक जमा होंगे टेंडर
दंतेवाड़ा, 9 अक्टूबर 2024। राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा पंचायतों के आगामी आम चुनावों के लिए, विकासखण्डवार तैयार की गई फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के मुद्रण हेतु मुहरबन्द निविदाएं आमंत्रित की जाती है। निविदा फार्म (जिसका कि मूल्य रूपये 100 है) निवार्चन कार्यालय कलेक्ट्रेट से किसी भी दिन, कार्यालयीन समय के दौरान प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित फार्म में भरी निविदाएं कार्यालय में 11 अक्टूबर 2024 को अपराह्न 3 बजे तक प्राप्त की जाएगी और उसी दिन अपराह्न 4 बजे उपस्थित निविदाकारों या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जाएगी। फोटोयुक्त मतदाता सूची मुद्रण के लिए कागज सहित दर लेजर प्रिंट, डिजिटल प्रिंट के लिए मंगवाई जावेगी। निविदा से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी कार्यालय में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
