देवउठनी एकादशी में रहेगी छुट्टी
जगदलपुर 9 अक्टूबर 2024। कलेक्टर हरिस एस. द्वारा एक नवम्बर को गोवर्धन पूजा हेतु पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर 12 नवम्बर को देवउठनी एकादशी पर्व के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त तिथि पर कोषालय एवं उप कोषालय यथावत खुले रहेंगे।
