मतदाता सूची छापने का टेंडर, 1अब 4 तक जमा होंगे निविदा

महासमुंद 9 अक्टूबर 2024। राज्य निवार्चन आयोग द्वारा पंचायतों एवं नगरपालिकाओं में होने वाले चुनाव के लिए विकासखण्डवार एवं नगरपालिका वार्डवार तैयार की गई मतदाता सूची को छापने के लिए मुहरबंद निविदाए आमंत्रित की गई थी, जिसकी अंतिम तिथि 9 अक्टूबर निर्धारित थी। जिसे बढ़ाते हुए 14 अक्टूबर कर दिया गया है। निविदा उसी दिन दोपहर चार बजे खोली जाएगी। निविदा की अन्य शर्ते यथावत रहेंगी। निविदा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) से सम्पर्क कर सकते है।