खेती काम करने जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 20 घायल

धमतरी। जिले में मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से कम से कम 20 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। सभी मजदूर अपने गांव से खेती काम करने के लिए दूसरे गांव जा रहे थे। घटना भखारा थाना क्षेत्र का है। जहां के कोर्रा गांव के मजदूर खेती के काम करने के लिए पिकअप से मासूल गांव जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में 40 मजदूर सवार थे जिनमें से 20 लोगों को चोटें आई हैं। वहीं सभी घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।