जनसमस्या निवारण शिविर 30 को

गरियाबंद 28 सितम्बर 2024। देवभोग के ग्राम सीनापाली में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 30 10 बजे से किया जायेगा। शिविर में ग्राम सीनापाली सहित आसपास के गांवों के लोगों के मांग एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जायेगा। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में स्टॉल लगाकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने एवं आम लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं। यह शिविर शासकीय हाईस्कूल परिसर सीनापाली में आयोजित किया जायेगा।