स्टेनो टाइपिस्ट-डाटा एंट्री आपरेटर की भर्ती परीक्षा 29 को

गरियाबंद 28 सितम्बर 2024। स्टेनो टाइपिस्ट के 6 और आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत डाटा एंट्री ऑपरेटर के 2 पद के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार 29 तारीख को किया जाएगा। परीक्षा के लिए 66 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। स्टेनो टाइपिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक ग्रेड तीन, अर्दली, वाहन चालक, भृत्य आदि पद की पूर्ति हेतु पूर्व में विज्ञापन जारी किए गए थे। इन पदों पर भर्ती की कार्यवाही हेतु कलेक्टर दीपक अग्रवाल, अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय की अध्यक्षता मे चयन समिति का गठन किया है।
आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट जीओवी डॉट इन में अपलोड कर दिए गए हैं। जिन परीक्षार्थियों को राजस्व विभाग अंतर्गत स्टेनोटाइपिस्ट अथवा आदिवासी विकास विभाग गरियाबंद अंतर्गत डाटा एंट्री आपरेटर के पद हेतु दावा आपत्ति उपरांत पात्र पाया गया था वे भी अपना प्रवेश पत्र जिला गरियाबंद की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र मे उल्लेखित शर्तों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा जिस पर राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित की गई फोटो लगाना होगा एवं एक अतिरिक्त फोटो परीक्षा कक्ष में वीक्षक को सौंपना होगा। प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र यथा आधार कार्ड मूल प्रति रखना अनिवार्य होगा।