लोन वर्राटू’ के तहत शिविर, सरेंडर करने वाले नक्सलियों मिल योजनाओं का लाभ-कलेक्टर
दंतेवाड़ा, 28 सितम्बर 2024। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा दंतेवाड़ा के कारली में स्थित सामुदायिक भवन में शिनवार को ’’लोन वर्राटू’’ (घर वापसी ) अर्थात आत्म समर्पित एवं नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के तहत विशेष सुविधा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने विभाग प्रमुखों से शिविर में आए आत्म समर्पित परिवार एवं नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों के लगभग 157 परिवारों को केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के साथ-साथ योजनाओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने कहा कि शिविर में आए परिवारजनों को अगर कोई शंकाएं हो तो संबंधित विभाग से अवश्य जानकारी लेवें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्व रंजन, एसडीएम जयंत नाहटा पुलिस विभाग के अधिकारी सहित जिला स्तरीय विभागीय प्रमुख मौजूद थे।
ज्ञात हो कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं पुलिस अधीक्षक गौरव राय के मार्गदर्शन पर जिले में निवासरत आत्म समर्पित परिवार एवं नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों को केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जाना है।
