खराब उर्वरक के भण्डारण, वितरण एवं प्रदर्शन पर रोक

राजनांदगांव 25 सितम्बर 2024। अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) एवं उप संचालक कृषि श्री नागेश्वर लाल पाण्डे ने उर्वरक नमूने विश्लेषण में अमानक स्तर के पाए जाने पर बीईसी फर्टिलाईजर लिमिटेड सिरगिट्टी बिलासपुर द्वारा निर्मित एसएसपी उर्वरक के जिले में भण्डारण, वितरण एवं प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार बीईसी फर्टिलाईजर लिमिटेड सिरगिट्टी बिलासपुर द्वारा निर्मित एसएसपी उर्वरक के नमूने को अग्रवाल सेल्स राजनांदगांव से प्राप्त कर उर्वरक नमूने विश्लेषण हेतु उप संचालक कृषि उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला लाभाण्डी रायपुर भेजा गया। विश्लेषण में उर्वरक नमूना अमानक स्तर का पाया गया।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.