किडनी ट्रांसप्लांट की जांच, कलेक्टर ने िदया चेक

राजनांदगांव 25 सितम्बर 2024 ।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने रेडक्रास सोसायटी से श्रीमती विद्या सागोंडे के पति रितेश सागोंडे को किडनी ट्रांसप्लांट के पहले मरीज एवं किडनी दाता की आवश्यक जॉच के लिए एक लाख 43 हजार रूपए का चेक हॉस्पिटल के नाम से एवं सात हजार रूपए का चेक विद्या सागोंडे के नाम से दूसरी किस्त के रूप में प्रदान किया। कलेक्टर ने मरीज के पति को 20 हजार का चेक रेडक्रास सोसाईटी से दस्तावेज तैयार किये जाने हेतु प्रदाय किया।
विद्या सांगोडे द्वारा किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान किये जाने के संबंध में शासन से आग्रह किया गया था। कलेक्टर के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संचालक राम कृष्ण अस्पताल से किडनी ट्रांसप्लांट के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। अस्पताल संचालक द्वारा किडनी ट्रांसप्लांट के पूर्व मरीज एवं किडनी दाता की आवश्यक जॉच के संबंध में एक लाख 50 हजार का इंस्टीमेंट िदया गया। मरीज एवं किडनी दाता की जांच पूरी होने के बाद जॉच रिर्पोट के आधार पर विद्या सागोंडे के किडनी ट्रांसप्लांट की अग्रीम प्रक्रिया डॉक्टर के मार्गदर्शन में किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती गुरप्रीत कौर, सिविल सर्जन डॉ. यूएस चंद्रवंशी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री भूमिका वर्मा, जिला प्रबंधक रेडक्रास सोसायटी श्री प्रदीप शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।