कलेक्टर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक

बेमेतरा 25 सितंबर 2024। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्ट्रेट के श्रष्टि सभाकक्ष में जल जीवन जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक कल आयोजित हुई। कलेक्टर श्री शर्मा ने वर्ष 2021 से 2024-25 तक के निर्धारित लक्ष्यों एवं उपलब्धियों का ब्यौरा लिया। कलेक्टर श्री शर्मा बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए 16 माह बीत जाने के बाद भी कार्य शुरू नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि तीन दिवस के भीतर सभी स्वीकृत कार्य शुरू नहीं होने पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।
जो ठेकेदार या संबंधित एजेंसी कार्य शुरू नहीं करती उनकी अमानत राशि जब्त करने और निविदा निरस्त कर नई निविदा आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों को पूरी गंभीरता से करें। किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने प्राप्त आवंटन किए गए भुगतान,वाहन भुगतान आदि नियमानुसार स्वीकृत करने अनुमोदन दिया। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। कार्यपालन अभियंता एवं सदस्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री जगदीश प्रसाद गोड़ ने जल जीवन मिशन की अब तक की जानकारी दी।बैठक में समिति के सदस्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत श्री टेकचन्द्र अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यशवन्त ध्रुव,सहायक संचालक, जनसम्पर्क श्री शशिरत्न पाराशर,कार्यपालन अभियंता,जल संसाधन श्री चन्द्रशेखर शिवहरे, कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण श्री निर्मल सिंह, उप संचालक कृषि श्री मोरध्वज डड़सेना, उपवन मंडलाधिकारी श्री व्ही.एच.दुबे, एसडीओ पीएचई श्री संतोष नायक सहित पीएचई के ब्लॉक अधिकारी उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.