आवास मित्र भर्ती, 30 तक दावा आपत्ति

कोण्डागांव, 25 सितम्बर 2024। जिला पंचायत कोण्डागांव मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्माण किये जाने वाले आवासों के लिये हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन देने तथा निर्माण सामग्री की उपलब्धता में सहायता करने के दृष्टिकोण से आवास मित्र एवं समर्पित मानव संसाधन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। उक्त पदों हेतु प्राप्त आवेदनों में से पात्र-अपात्र आवेदकों की सूची कार्यालय जिला पंचायत कोण्डागांव के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। जिन आवेदकों को उक्त सूची में कोई आपत्ति हो तो वे 30 सितम्बर 2024 को सायं 5 बजे तक अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेजों के मूल प्रति के साथ दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट
https://kondagaon.gov.in/
का अवलोकन किया जा सकता है। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.