जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक 24 को

गरियाबंद 19 सितम्बर 2024। जिले में जन्म-मृत्यु पंजीयन के संबंध में जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति (जन्म-मृत्यु) का गठन किया गया है। समिति की बैठक 24 सितम्बर 2024 को समय-सीमा के बैठक उपरांत कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आहूत की गई है। बैठक में जन्म-मृत्यु घटनाओं के पंजीयन एवं सुचारू क्रियान्वयन पर चर्चा की जायेगी। उक्त बैठक में समिति के सभी सदस्यों को उपस्थित होने कहा गया है।