तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक घायल
महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र में एनएच-53 पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार 27 नवंबर को सुबह करीब 10.30 बजे अमावस्या मोड़ के पास कार क्रमांक सीजी-13-बीएम -2612 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पीड़ित देहरराम सेनवानी को टक्कर मार दी। शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
