पैसे मांगने पर युवक से मारपीट
महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम जोगनीपाली में पैसे मांगने की बात पर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 27 नवंबर को सुबह करीब 8 बजे पीड़ित सुकरती दास ने आरोपी जगभूषण दास से पैसे मांगे थे। इस दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
