अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसा
महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अज्ञात वाहन से हुए सड़क हादसे के मामले में पिथौरा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। हादसा 23 नवंबर की रात करीब 12 बजे ग्राम करहीबाजार के पास सुवा नाला क्षेत्र में हुआ।
पुलिस के अनुसार अज्ञात वाहन चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से दुर्घटना हुई। मामले में मर्ग कायम कर जांच के बाद अपराध कायम किया गया है। आरोपी वाहन चालक की पहचान नहीं हो सकी है।
