मकान और मैरिज पैलेस के विवाद में मारपीट
महासमुंद। मकान और मैरिज पैलेस से जुड़े विवाद में मारपीट, जान से मारने की धमकी और लाखों रुपये की वसूली का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी पर अलग-अलग समय पर फिरौती के रूप में रकम लेने का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 3, गुलशन चौक निवासी रोशनराम साहू (57) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला वार्ड क्रमांक 4 नयापारा स्थित प्रार्थी के मैरिज पैलेस और आरोपी के मकान के आसपास का है। आरोप है कि बुधराम साहू, पिता सुनेहराम साहू, निवासी वार्ड क्रमांक 4 नयापारा, ने विवाद करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2), 308 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
