धान खरीदी 6,006 किसानों से 21,272.48 मीट्रिक टन धान का उपार्जन

बालोद, 23 नवंबर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी में जिला निरंतर मजबूत प्रदर्शन कर रहा है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व, सतत निगरानी और बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन के परिणामस्वरूप जिले के सभी 161 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी कार्य सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो रहा है। जहाँ 21 नवंबर 2026 की स्थिति में जिले में कुल 6,006 किसानों से 21,272.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
अब तक 17,426.48 मीट्रिक टन पतला व 3,374.64 मीट्रिक टन मोटा धान का उपार्जन
उल्लेखनीय है कि 21 नवंबर तक जिले में उपार्जित कुल 21,272.48 मीट्रिक टन धान में 17,426.48 मीट्रिक टन पतला, 3,374.64 मीट्रिक टन मोटा और 471.36 मीट्रिक टन सरना धान शामिल है। पूरे प्रदेश में अब तक हुई कुल 2,14,936.40 मीट्रिक टन धान खरीदी में अकेले बालोद जिले की हिस्सेदारी लगभग 9.90 प्रतिशत रही है। इसके साथ ही, जिले के 5,930 किसानों के 5,162.51 लाख रुपये के भुगतान हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण कर बैंक को प्रेषित कर दी गई है।
धान खरीदी के साथ-साथ सहकारी समितियों के माध्यम से लिंकिंग के जरिए ऋण वसूली में भी बालोद जिला सराहनीय प्रगति दर्ज कर रहा है। 21 नवंबर तक जिले में कुल 1,815.82 लाख रुपये (18.15 करोड़ रुपये से अधिक) की ऋण वसूली की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, 23 नवंबर को धान खरीदी के लिए जिले के सभी 161 उपार्जन केंद्रों हेतु कुल 1,432 टोकन जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 5,688.46 मीट्रिक टन धान की खरीदी प्रस्तावित है। इसमें ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से 1,133 तथा उपार्जन केंद्रों में समिति स्तर पर 299 टोकन जारी किए गए हैं।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में अन्नदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त बारदानों की उपलब्धता तथा इलेक्ट्रॉनिक कांटा-बांट से पारदर्शी तौल सुनिश्चित की जा रही है। संबंधित नोडल अधिकारियों एवं निगरानी दलों द्वारा उपार्जन केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है, ताकि किसानों को अपनी उपज विक्रय करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.