वीबी-जीराम-जी अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत प्लान का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

बालोद, 23 नवंबर 2026/ कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में वीबी-जीराम-जी अंतर्गत योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकसित ग्राम पंचायत प्लानिंग के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में राज्य स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सहायक परियोजना अधिकारी ओमप्रकाश साहू, कार्यपालन अभियंता (आरईएस) रामनारायण राठौर, योगेश देवांगन कार्यक्रम अधिकारी गुरुर एवं विभिन्न कार्यक्रम अधिकारियों ने प्रतिभागियों को वीजीपीपी, वीबी-जीराम-जी के उद्देश्यों, कार्यान्वयन प्रक्रिया, ग्राम पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के समन्वय, संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा वीजीपीपी के माध्यम से ग्राम विकास की कार्ययोजना तैयार करने संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी ने प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजनाओं के निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकसित ग्राम पंचायत की अवधारणा को साकार करने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। ग्राम स्तर पर जनभागीदारी को बढ़ावा देकर विकास योजनाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाना चाहिए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र एवं सतत विकास सुनिश्चित हो सके।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण, अभिसरण की रणनीति, विभागीय भूमिकाओं, निगरानी एवं मूल्यांकन संबंधी विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान करते हुए योजनाओं के सफल संचालन हेतु आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्राप्त प्रशिक्षण के आधार पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। यह प्रशिक्षण ग्राम पंचायतों को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
कार्यशाला में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, योजना अंतर्गत कार्यरत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, सहायक प्रोग्रामर, तकनीकी सहायक तथा वन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस), उद्यानिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.