कार से गांजा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद। जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बसना पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 954 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार और मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 23 नवंबर की शाम करीब 7.37 बजे पदमपुर रोड बसना में कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र प्रधान, पिता देवचरण प्रधान (44), निवासी ग्राम गोहादादर, चौकी भंवरपुर तथा उसका एक अन्य साथी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 954 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत 14,770 रुपये बताई गई है, बरामद किया। इसके अलावा गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार क्रमांक सीजी -06 ई-2059, जिसकी कीमत 30 हजार रुपये तथा एक नग मोबाइल जिसकी कीमत 10 हजार रुपये आंकी गई है, जब्त किया गया। बसना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
