पालतू कुत्ते को खुला छोड़ने पर विवाद

महासमुंद। पालतू जानवरों को लेकर लापरवाही किस तरह विवाद और परेशानी का कारण बन सकती है, इसका मामला बसना थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक व्यक्ति पर अपने पालतू कुत्ते को बिना सुरक्षा के बाहर छोड़ने और उसके जरिए युवक को कटवाने का आरोप लगा है।
पुलिस के अनुसार टीकरापारा बसना निवासी योगेश सेन, पिता बजरंग सेन (30) ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी सुभाष अग्रवाल, निवासी टीकरापारा बसना, ने अपने पालतू कुत्ते को बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के बाहर छोड़ रखा था। कुत्ते ने प्रार्थी को काट लिया। इस संबंध में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 291 में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.