पत्नी बिना बताए घर से निकली, अपहरण की आशंका पर पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

महासमुंद। पिथौरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। पत्नी के बिना बताए घर से चले जाने के बाद पति ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार ग्राम मेमरा निवासी भुनेश्वर दास, पिता पीतांबर दास (48) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी शांति दास (42) 28 जून 2026 को सुबह करीब 8 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पति ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अथवा अपहरण कर ले जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 140(3) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.