कमीशन के पैसों के विवाद में युवक ने किया जानलेवा हमला
महासमुंद। कमीशन की रकम को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। पटेवा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मृतक संकरण बेहरा, पिता साहेब बेहरा (52), निवासी ग्राम काशी नगर, ब्रह्मपुर, जिला गंजाम (ओडिशा) और आरोपी रवि पाटो उर्फ रविन्द्र कुमार (48), निवासी पट्टा फेस रोड, ब्रह्मपुर, थाना बड़बाजार, जिला गंजाम (ओडिशा) के बीच कमीशन की रकम को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट आने के बाद घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
