25 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
बागबाहरा। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में ग्राम खुर्सीपाली निवासी बिलेश्वर यादव (30) को पकड़ा गया है।
पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर को दोपहर करीब 1.40 बजे आरोपी के घर की बाड़ी में दबिश दी गई। इस दौरान बिलेश्वर यादव के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत करीब 5 हजार रुपये आंकी गई है।
