दीपावली मिलन में सामाजिक एकजुटता का संदेश, स्वर्णकार महिला मंडल ने किए भूतेश्वर महादेव के दर्शन

महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की, सिरकट्टी आश्रम का भी किया भ्रमण
महासमुंद। छत्तीसगढ़िया स्वर्णकार महिला मंडल द्वारा दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। पर्व की खुशियां साझा करने के साथ ही सामाजिक एकजुटता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला मंडल ने सामाजिक भ्रमण कार्यक्रम भी आयोजित किया। इस दौरान समाज की महिलाओं ने गरियाबंद स्थित प्रसिद्ध भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम की शुरुआत में स्वर्णकार समाज की महिलाएं स्थानीय भवन में एकत्रित हुईं। दीपावली मिलन समारोह में वक्ताओं ने पर्व के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। महिलाओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उत्सव की खुशियां साझा कीं।
समारोह के बाद महिला मंडल की सदस्यों ने सामाजिक भ्रमण एवं पिकनिक का आनंद लिया। सभी महिलाएं गरियाबंद जिले के भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध प्राकृतिक शिवलिंग के रूप में विख्यात भूतेश्वर महादेव के दर्शन कर महिलाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद दल ने सिरकट्टी आश्रम का भ्रमण किया। यहां प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक वातावरण के बीच महिलाओं ने सुखद पल बिताए।
इस आयोजन में श्रीमती सरला सोनी, राखी सोनी, नीता सोनी, डॉली सोनी, रेणु राजेश सोनी, सारिका सोनी, शिखा सोनी, रेणु अखिल दीप सोनी, भावना सोनी, श्वेता सोनी एवं प्रतिमा सोनी सहित समाज की अन्य महिलाएं और बड़ी संख्या में बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। आयोजन ने सामाजिक मेल-मिलाप, पारिवारिक आत्मीयता और महिला एकजुटता को नई मजबूती दी।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.