घर में छिपाकर रखी थी 25 लीटर महुआ शराब, जब्त
बागबाहरा। अवैध महुआ शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 55 वर्षीय आशाराम निराला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 17 नवंबर को दोपहर करीब 1.55 बजे ग्राम हरनादादर में आरोपी आशाराम निराला, पिता तुलाराम, के घर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान 25 लीटर महुआ शराब मिली। जब्त शराब की कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
