घर में अवैध शराब रखकर बिक्री की तैयारी, 4 हजार रुपये की शराब जब्त
बागबाहरा। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने महिला पूर्णिमा महिलांग को 20 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर को दोपहर करीब 1.35 बजे ग्राम हरनादादर में आरोपी पूर्णिमा महिलांग (30) के घर की तलाशी ली गई। इस दौरान 20 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 4 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
