नशीली गोलियों के साथ नाबालिग समेत दो पकड़े गए

महासमुंद। नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 18 वर्षीय दीपक उडसेना को पकड़ा है। आरोपी के साथ एक अपचारी बालक भी शामिल बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर को सुबह करीब 11.15 बजे ग्राम सिरपुर नाका बलौदा के पास कार्रवाई की गई। आरोपी दीपक उडसेना, पिता संजय, निवासी झिलमिला तथा उसके साथ मौजूद अपचारी बालक के कब्जे से नशीली दवा नाइट्रोजेपाम की 599 गोलियां बरामद की गईं। इनकी कीमत 4,792 रुपये बताई गई है। पुलिस ने दो स्कूटी क्रमांक सीजी -04 एलवी -5991 और सीजी -06 एचयू -9734, जिनकी कीमत करीब 30 हजार रुपये तथा 5 हजार रुपये का एक मोबाइल भी जब्त किया है। बलौदा पुलिस ने धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.