कार में 90 किलो गांजा लेकर जा रहे थे तस्कर, पुलिस को देख वाहन छोड़कर भागे
महासमुंद। ओडिशा सीमा से लगे कोमाखान क्षेत्र में गांजा तस्करी का मामला सामने आया है। तस्कर कार में 11 बोरियों में करीब 90 किलो गांजा भरकर ले जा रहे थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर को शाम करीब 4.04 बजे ग्राम नाका के पास वाहन क्रमांक सीजी -04 क्यूएल -1871 की जांच के दौरान उसमें गांजा मिला। जब्त गांजे की कीमत 5 लाख 54 हजार 500 रुपये आंकी गई है। वहीं कार की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।
कार में सवार अज्ञात चालक और उसका साथी पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर भाग निकले। कोमाखान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी), 11(बी) तथा बीएनएस की धारा 336(3) के तहत अपराध दर्ज किया है।
