दो युवकों ने की मारपीट, अपराध दर्ज
महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने भरत यादव और बिसी यादव के खिलाफ अपराध कायम किया है।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम तेंदुवाही निवासी देवकुमार क्षत्री (22), पिता मंगलू, के साथ 17 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे विवाद हुआ। आरोप है कि भरत यादव, पिता बलदू और बिसी यादव ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
