युवक से गाली-गलौज, मारपीट
सांकरा। पान महल के पास युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ललचंद धवाड़ी और उसके अन्य साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम महाराजपान महल निवासी आयुष कंवर (23), पिता सलीम, के साथ 16 नवंबर की रात करीब 9.30 बजे विवाद हुआ। आरोप है कि ललचंद धवाड़ी एवं उसके साथियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
