घर से बिना बताए निकली युवती, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
महासमुंद। शहर क्षेत्र से 25 वर्षीय युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की पुत्री रेशमा साहू 11 नवंबर को दोपहर करीब 2.30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया।
परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा युवती को बहला- फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया होगा। मामले में पुलिस ने धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपी अज्ञात है।
