एटीएम कार्ड बदलकर अज्ञात ठगों ने खाते से पार किए 25 हजार रुपये

महासमुंद। एटीएम से रकम निकालने पहुंचे युवक को झांसा देकर दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बेलसोंडा निवासी कुंदन धीवर (26) 3 अक्टूबर को महासमुंद के पीएनबी एटीएम में रुपये निकालने गया था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और बातचीत में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में खाते से 25 हजार रुपये निकलने का पता चला। कुंदन की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) में मामला दर्ज किया है।