कृषि महाविद्यालय सुरगी में मनाया गया संविधान दिवस
राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से संबंद्ध पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी राजनांदगांव में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. नितिन कुमार तूर्रे ने की। इस अवसर पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया तथा संविधान में निहित मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. नितिन कुमार तूर्रे ने अपने उद्बोधन में भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के आदर्शों का पालन करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने संविधान दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। संविधान दिवस पर भाषण, कविता एवं रंगोली, क्विंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार चंद्राकर, डॉ. शिवाजी लिमजे, डॉ. शिशिर प्रकाश शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. संतोष कुमार साहू, डॉ. पूजा साहू, एनसीसी अधिकारी डॉ. डिकेश्वर निषाद एवं डॉ. छविराज बघेल सहित महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
